Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, जमकर हुआ हंगामा

उन्होंने इस कार्रवाई को भगवंत मान सरकार और पुलिस की खुली गुंडागर्दी बताया है

23 Feb 2026

कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, जमकर हुआ हंगामा

चंडीगढ़। कपूरथला की भुलत्थ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के रामगढ़ गांव के पुश्तैनी घर से जुड़े कथित अवैध निर्माण को प्रशासन ने बुलडोजर से गिरा दिया दिया। इससे रामगढ़ गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया। कार्रवाई के दौरान विधायक सुखपाल खैरा भी मौक पर मौजूद रहे। खैरा की अपील के बाद बड़ी संख्या में समर्थक उनके घर के बाहर जमा हो गए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। खैरा ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते हुए कहा कि यह कदम बिना नोटिस और सुनवाई के उठाया जा रहा है। खैरा ने आरोप लगाया कि सीएम भगवंत मान के गैर-कानूनी आदेश पर पुलिस और ब्यूरोक्रेसी द्वारा रामगढ़ में मेरे घर के कुछ हिस्से को बिना किसी नोटिस या सुनवाई के जबरदस्ती गिराने की कार्रवाई की जा रही है।
विधायक खैहरा अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बुलडोजर के आगे धरने पर बैठ गए। इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। पुलिस ने विधायक को हटाने की कोशिश की, लेकिन समर्थकों के विरोध के चलते हालात तनावपूर्ण बने रहे। खैहरा के घर से जुड़े कथित अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। गेट का पिलर गिरा दिया गया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि घर नहीं, बल्कि घर से जुड़े कथित अवैध कंस्ट्रक्शन को गिराने की कार्रवाई की गई है। दूसरी ओर, खैहरा ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि यह कदम बिना किसी नोटिस या सुनवाई के उठाया जा रहा है। वहीं, इस मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। पंजाब कांग्रेस ने इस कार्रवाई को बदला बताते हुए मुख्य मंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला है। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के घर की दीवार का पिलर गिराए जाने की निंदा की है। उन्होंने इस कार्रवाई को भगवंत मान सरकार और पुलिस की खुली गुंडागर्दी बताया है। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने खैहरा के घर हुई तोड़-फोड़ की कार्रवाई की सख्त शब्दों में निंदा की है। उन्होंने सत्ताधारी पार्टी को घेरते हुए कहा कि सियासी ताकत हमेशा के लिए नहीं होती पर किए गए कामों की जवाबदेही स्थाई होती है। बाजवा ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए कहा कि अन्यायपूर्ण आदेशों की पालना करने वाले हर अधिकारी और हर कार्रवाई को आने वाले समय में याद रखा जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
उन्होंने इस कार्रवाई को भगवंत मान सरकार और पुलिस की खुली गुंडागर्दी बताया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News